Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेफ्रोकेयर इंडिया का ऐलान, झारखंड में सस्ता व बेहतर होगा किडनी का इलाज

Ranchi: कोलकाता के प्रसिद्ध कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ प्रतीम सेनगुप्ता के नेतृत्व में रांची के होटल BNR में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के कई डॉक्टर, व्यवसायी, समाजसेवी और पत्रकार शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोकेयर इंडिया लिमिटेड के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रतीम सेनगुप्ता ने अपने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोलकाता के प्रसिद्ध कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ प्रतीम सेनगुप्ता के नेतृत्व में रांची के होटल BNR में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के कई डॉक्टर, व्यवसायी, समाजसेवी और पत्रकार शामिल हुए.

 

कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोकेयर इंडिया लिमिटेड के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रतीम सेनगुप्ता ने अपने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था किडनी की 360 डिग्री समग्र देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित है. इसमें आधुनिक डायलिसिस सेवा, क्रोनिक किडनी रोग की शुरुआती पहचान, किडनी ट्रांसप्लांट में सहयोग, ट्रांसप्लांट के बाद देखभाल और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं.

 

डॉ सेनगुप्ता ने कहा कि संस्था झारखंड सरकार के साथ मिलकर राज्य में किडनी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना चाहती है. इसके तहत प्रमुख जिलों में आधुनिक डायलिसिस सेंटर खोलने, सामुदायिक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाने, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने, किफायती इलाज उपलब्ध कराने और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण पर काम करने की योजना है.

 

उन्होंने बताया कि नेफ्रोकेयर इंडिया लिमिटेड पिछले कुछ वर्षों से ऐसे स्वास्थ्य मॉडल विकसित कर रही है जो सस्ते, टिकाऊ और प्रभावी हों. संस्था का उद्देश्य शुरुआती पहचान और जागरूकता के माध्यम से किडनी रोग के बढ़ते बोझ को कम करना है. रांची में नेफ्रोकेयर की सेवाएं सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल और देवानिका हॉस्पिटल के सहयोग से संचालित की जा रही हैं. संस्था का लक्ष्य है कि झारखंड के लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और व्यापक किडनी देखभाल मिल सके.

 

डॉ सेनगुप्ता ने नेफ्रोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किडनी रोग के इलाज में डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट, दवाएं और जीवनशैली में बदलाव अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि सूजन, पेशाब में बदलाव या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं.

 

कार्यक्रम में सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से डॉ राहुल सिन्हा, डॉ रजनीश कुमार, डॉ रंजीत कुमार, व्यवसायी राज कुमार पोद्दार, पत्रकार रित्विक, डॉ सुनील रूंगटा, डॉ धीरज कुमार, डॉ नीरज कुमार, सौमित्र कुमार, अर्जमन नसीम, अरफा हबीब और निशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही