Search

 
 
 

प्लीज....दीदी,अंकल,भैया नाली वाला सड़क पार करा दो...बोलकर रो पड़ते हैं बच्चे

Ranchi: प्लीज.....दीदी,अंकल,भैया हम सब को इस गंदे पानी को पार करवा दिजिए. प्लीज पार करवा दिजिए... सभी को स्कूल जाना है...इतना कहकर बच्चों के आंख डबडबा जाते हैं. ये आवाज  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में स्थित कुम्हार टोली के एक इलाके में हर दिन सुनने को मिलती है. मगर वहां से गुजरने वालों को क्या फर्क पड़ेगा, फर्क तो उस इलाके के रहने वाले लोगों को पड़ रहा है, जो इस नरक में जीने को विवश हैं.
 

Ranchi: प्लीज.....दीदी,अंकल,भैया हम सब को इस गंदे पानी को पार करवा दिजिए. प्लीज पार करवा दिजिए... सभी को स्कूल जाना है...इतना कहकर बच्चों के आंख डबडबा जाते हैं. ये आवाज  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में स्थित कुम्हार टोली के एक इलाके में हर दिन सुनने को मिलती है. मगर वहां से गुजरने वालों को क्या फर्क पड़ेगा, फर्क तो उस इलाके के रहने वाले लोगों को पड़ रहा है, जो इस नरक में जीने को विवश हैं. 


दरअसल पिछले सात महीने से बीच सड़क पर दो फीट तक नाली का गंदा पानी जमा है. चूंकि उस इलाके सड़क पर बनी नाली पर ही बॉउंड्री वॉल बना दी गयी है, जिससे पानी सड़क पर जम रहा है. जलजमाव से पानी में कीटे-मकोड़े हो गए हैं. सड़े बदबूदार पानी से लोगों को बीमारियां भी हो रही है. इसकी शिकायत प्रशासन और नगर निगम को कई बार दी गई है, लेकिन अबतक कोई कारवाई नहीं हुई है.

 

 


निगम की ओर से अबतक पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. हालांकि कुछ दिन पहले लोगों के विरोध को देखते हुए जमे हुए गंदे पानी की निकासी कर से करवायी गयी थी. लेकिन फिर उसे भी बंद कर दिया गया. जिससे स्थिती फिर से वैसी ही हो गयी है.


आलम ये है कि कुम्हार टोली में पानी जमने की वजह से स्कूली छात्रों को लिफ्ट लेना पड़ रहा है. वे आए दिन मदद मांगते देखे जाते हैं. क्योंकि बच्चों के स्कूल आने-जाने का यही एकमात्र शॉर्ट कट रास्ता है. यह सड़क हरमू रोड और बड़ा तालाब को जोड़ती है. सड़क के दोनों ओर घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं. लोग हरमू मुक्तिधाम से मारवाड़ी कॉलेज या बड़ा तालाब की ओर इसी रोड से जाते हैं. लेकिन पिछले सात महीने से नगर निगम के कान पर जू नहीं रेंगती.

 


बाउंड्री की वजह से हो गयी जलजमाव की समस्या 

Uploaded Image

सड़क पर जमा दो फीट तक नाली का गंदा पानी


कुम्हार टोली के स्थानीय लोगों ने बताया यहां बीच सड़क पर ही नाली को बंद करके बाउंड्री वॉल बनी जी गयी है. जिससे नाली का सारा पानी सड़क पर जम गया है. बताया कि पानी पीने के लिए मीनीएचवाई डीटी लगाए गए हैं. पिछले कई दिनों से यह उपयोग नहीं हो रहा है. नाली का पानी बीच सड़क में जमा हो जा रहा है. पानी का रंग काला हो गया है. इसमें कई तरह के कीटाणु पानी में तैरते हैं.पानी में बदबू आने लगा है. जिससे सभी को नाक मुंह बंद करके सड़क पार करना पड़ रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही