Search

 
 
 

बहरागोड़ा: तालाब में तब्दील हुई झरिया-बांकदह मुख्य सड़क,  राहगीर बेहाल

प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया गांव से बांकदह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों विकास के दावों की पोल खोल रही है. सड़क की हालत बता रही है कि किस जर्जर स्थिति में सड़क पहुंच गई है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद में मस्त है.
 

Baharagora (Himangshu karan): प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया गांव से बांकदह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों विकास के दावों की पोल खोल रही है. सड़क की हालत बता रही है कि किस जर्जर स्थिति में सड़क पहुंच गई है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद में मस्त है. राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

मरम्मत के अभाव में सड़क का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अब यहां डामर की जगह केवल गहरे गड्ढे और कीचड़ ही नजर आते हैं. जरा सी बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता और वे अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. 

 


सड़क की इस जर्जर हालत ने न केवल व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित किया है, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और स्कूली छात्रों के आवागमन पर भी ब्रेक लगा दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय उदासीनता बरकरार है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही