Search

 
 
 

लातेहारः सड़क हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल

चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को भी सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत रांची के रिम्सा ले जाते समय रास्तेट में हो गयी. मृतक की पहचान राजेंद्र गंझू के रूप में  की गयी है. वह चंदवा के बारी निवासी नरेश गंझू का पुत्र था. इस हादसे में दो लोग घायल हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 
घायल को अस्पताल ले जाते लोग.

Latehar : लातेहार जिले में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले तीन दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को भी सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत रांची के रिम्सा ले जाते समय रास्तेट में हो गयी. मृतक की पहचान राजेंद्र गंझू के रूप में  की गयी है. वह चंदवा के बारी निवासी नरेश गंझू का पुत्र था. इस हादसे में दो लोग घायल हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना में राजेंद्र गंझू, नरेश गंझू व साखो कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना सांसग-सेरक-मासियातू पथ पर तीखे मोड़ पर घटी.

 


स्थारनीय लोगों की मदद से घायलों को चंदवा सीएचसी ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र गंझू को रांची के रिम्सी रेफर कर दिया गया. रिम्सद ले जाते समय रास्ते् में ही उसकी मौत हो गयी. जबकि साखो कुमारी को लातेहार रेफर किया गया है और नरेश गंझू का चंदवा में ही इलाज चल रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही