Search

 
 
 

बोकारो: DC ने की डीएलसीसी की बैठक, दिये निर्देश

 
Bokaro: डीसी कुलदीप चौधरी ने जिला स्तरीय साख समिति (डीएलसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक की. बैठक में चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, डीडीसी कीर्ती श्री, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और सांसद प्रतिनिधि आरएन ओझा मौजूद थे. बैठक में विभिन्न बैंकों के बैंक समन्वयक और अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में DC कुलदीप चौधरी ने क्रमवार वार्षिक ऋण योजना 2021–22 की उपलब्धि की जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न बैंकों के समन्वयकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले बैंकों को एलडीएम को चिह्नित करने को कहा. वहीं डीसी ने जिले में संचालित विभिन्न बैंकों का साख अनुपात संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने एक्सिस बैंक, धनबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, यूको बैंक और यस बैंक को अविलंब प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
डीसी ने बैंकों को लंबित आवेदन को गुणवत्ता के आधार पर निष्पादन करने को कहा. इस दौरान डीसी ने बैंकों से एसएचजी को क्रेडिट लिंक कराए जाने की प्रगति की समीक्षा की. इस पर बैंकों द्वारा लक्ष्य प्राप्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. सांसद प्रतिनिधि ने बैठक में आमजनों से संबंधित कई समस्याओं को रखा. उन्होंने बैंकों द्वारा ऋण आवेदन को कई–कई माह तक लंबित रखने और अचानक आवेदन को बिना कोई कारण बताए रद्द किए जाने की बात कही. इस पर डीसी ने एलडीएम को जरूरी निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें- काली">https://lagatar.in/black-poster-controversy-leena-manimekalai-has-an-old-relationship-with-controversies-there-was-a-ruckus-over-many-documentary-films/">काली

पोस्टर विवाद : लीना मण‍िमेकलई का विवादों से रहा है पुराना नाता, कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को लेकर हुआ था बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही