Search

 
 
 

बोकारो: डीसी ने की DMTF की बैठक, दिये निर्देश

 
Bokaro: डीसी कुलदीप चौधरी ने शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स समिति (DMTF) की बैठक की. डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की. डीसी ने डीएमटीएफ, अनुमंडल/अंचल कमेटी (एसडी/सीएमटीएफ) को अभियान चलाकर अवैध खनन–परिवाहन पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया. कहा कि क्षेत्र में सुनिश्चित करें कि कहीं किसी तरह के बंद खदानों व गुफा बनाकर खनिज का खनन नहीं हो. इसमें किसी भी तरह की कोई सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. DC ने आवश्यकतानुसार चेक पोस्ट बनाने व दंडाधिकारी व पुलिस टीम प्रतिनियुक्ति को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– दुमका">https://lagatar.in/dumka-no-clarity-in-policy-decisions-of-hemant-soren-arjun-munda/">दुमका

: हेमंत सोरेन के नीतिगत फैसलों में स्पष्टता नहीं- अर्जुन मुंडा
DC ने रेलवे कोल साइडिंग का निरीक्षण करने और विभिन्न कोल कंपनियों द्वारा उनके द्वारा अधिग्रहित क्षेत्र में किसी तरह का अवैध खनन नहीं होने संबंधित पत्र प्राप्त करने को कहा. डीसी ने डीएमओ को कहा कि अगली बैठक में यह समीक्षा होगी कि जिला/अनुमंडल एवं अंचल स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा कितनी छापेमारी/कार्रवाई की गई. इसकी खनिज वार विस्तृत समीक्षा की जाएगी. बैठक में मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, चास एसडीपीओ पुरषोत्तम कुमार, बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, सभी अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और विभिन्न कोयला कंपनियों के महाप्रबंधक/प्रतिनिधि शामिल थे. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही