Search

 
 
 

DPRO के पिता का हाल जानने मुस्कान अस्पताल पहुंचे बोकारो DC

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा शुक्रवार को चास स्थित मुस्कान अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम के पिता मो. महफूज अंसारी का कुशलक्षेम जाना.
 

Bokaro: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा शुक्रवार को चास स्थित मुस्कान अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम के पिता मो. महफूज अंसारी का कुशलक्षेम जाना. उन्होंने इलाजरत चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

 

 

इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की. उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल जानकर उनका हौसला बढ़ाया. उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ की जाए, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर बेहतर उपचार मिल सके.

 

 

 उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मानवीय दायित्व भी है.जानकारी हो कि डीपीआरओ के पिताजी का गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुस्कान अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही