Search

 
 
 

बोकारो: सर्वजन पेंशन योजना को लेकर DDC ने की बैठक, दिये निर्देश

 
Bokaro: डीडीसी कीर्ती श्री ने बुधवार को सर्वजन पेंशन योजना को लेकर बैठक की. बैठक में पेंशन योजना पर चर्चा की गयी. डीडीसी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के योग्य लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा. इस योजना में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं. DDC ने बताया कि इसके लिए आवेदक को करदाता नहीं होना चाहिए. आवेदक स्वयं या पत्नी/ पति केंद्र एवं राज्य सरकार या केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थाई रूप से नियोजित/सेवानिवृत्त और पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाला भी नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस पेंशन योजना की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा नवंबर 2021 से लागू की गई है. इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/court-refuses-to-grant-bail-to-ranchi-violence-accused-mo-arif-bail-application-rejected/">रांची

हिंसा के आरोपी मो. आरिफ को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत अर्ज़ी खारिज
डीडीसी ने बताया कि बोकारो जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की संख्या लगभग 1 लाख 25 हजार 275 है. जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है. कहा कि इनमें से कई ऐसे भी होंगे, जो इसकी शर्तों को पूरा नहीं करते हों. इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना होगा. उसमें से जो योग्य धारक होंगे, उसे इसका लाभ देना है. डीडीसी कीर्ती श्री ने सभी बीडीओ और सीओ चास व बेरमो को अपने प्रखंड/अंचल क्षेत्रान्तर्गत योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण करते हुए 8 जुलाई 2022 से पूर्व योग्य लाभुकों को उक्त योजना अंतर्गत लाभान्वित करना है. इसे भी पढ़ें- बुलडोजर">https://lagatar.in/ups-yogi-governments-affidavit-in-sc-on-bulldozer-action-said-action-has-been-taken-as-per-rules/">बुलडोजर

कार्रवाई पर UP की योगी सरकार का SC में हलफनामा, कहा- नियमों केअनुसार कार्रवाई की गयी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही