Search

 
 
 

बोकारो : महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दुष्कर्म का भी प्रयास

 
Bokaro : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरी टोला सालखूडीह गांव में एक महिला को शिव चर्चा कीर्तन मंडली से जबरदस्ती घसीटकर मारने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को डॉक्टर के पास ले जाया गया. इस मामले में पीड़ित महिला ने एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.  पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.(पढ़े, राजनाथ">https://lagatar.in/rajnath-singh-launches-agneepath-scheme-for-youth-agniveer-will-be-recruited-in-the-army-for-4-years/">राजनाथ

सिंह ने युवाओं के लिए अग्निपथ योजना लांच की, सेना में 4 साल के लिए भर्ती होंगे अग्निवीर)

शिव चर्चा  से महिला को घसीटते और मारते हुए ले गया बाहर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की महिला कल शाम 3 बजे शिव चर्चा कीर्तन मंडली में गयी थी. इसी दौरान गांव के विकास महतो कीर्तन मंडली में पहुंचा और गलत नियत से जबरदस्ती उस महिला को घसीटते और मारते हुए बाहर ले गया. शिव चर्चा में शामिल लोगों ने इसका विरोध भी किया. लेकिन विकास महतो ने किसी की नहीं सुनी. इसे भी पढ़े : IAS">https://lagatar.in/congress-leaders-ranjan-yadav-and-nimran-who-offered-bribe-to-ias-officer-got-bail-from-acb-court/">IAS

अधिकारी को घूस का ऑफर देने वाले कांग्रेस नेता रंजन यादव और निमरान को ACB कोर्ट से मिली बेल

जबरदस्ती घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़खानी

हालांकि महिला मौके से बचते हुए अपने घर पहुंच गयी. तभी विकास महतो, उसकी मां और पिता जबरदस्ती घर में घुस गये और गाली गलौज करने लगे. विकास महतो और उसके परिवार वालों ने पीड़िता पर कई तरह के आरोप भी लगाये. युवक ने महिला के साथ छेड़खानी भी की. पीड़िता किसी तरह बाहर निकली तो तीनों ने उस पर पत्थर चलाया और कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला किया. इसे भी पढ़े : रघुवर">https://lagatar.in/there-was-an-exercise-in-the-raghuvar-government-to-save-the-culprits-sikidiri-hydroelectric-project-scam-saryu/">रघुवर

सरकार में हुई थी सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना घोटाले के दोषियों को बचाने की कवायद – सरयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही