Search

 
 
 

बोकारो : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, धनबाद सांसद, बोकारो विधायक भी रहे मौजूद

 
Bokaro :  झारखंड में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ चास नगर निगम कार्यालय में बीजेपी ने आज प्रदर्शन किया है.  बीजेपी ने होल्डिंग टैक्स के साथ- साथ साफ सफाई और बिजली-पानी के मुद्दे को भी उठाया. विरोध प्रदर्शन में धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण और बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव मौजूद रहे. पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mixed-effect-of-bharat-bandh-increased-security-at-railway-station/">बोकारो

: भारत बंद का मिला जुला असर, रेलवे स्टेशन पर बढ़ायी गयी सुरक्षा
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/major-accident-averted-in-bokaro-five-bogies-of-goods-train-derailed-in-goods-shed/">बोकारो

में बड़ा हादसा टला, गुड्स शेड में मालगाड़ी की पांच बॉगी हुई डिरेल

हेमंत सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है

निगम कार्यालय में प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों से पैदल मार्च करते हुए कार्यालय पहुंचे. जहां मिट्टी के बर्तन को कार्यालय के बाहर फोड़ कर विरोध जताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मीडिया से बात करते हुए धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार का आम जनता से कोई लेना देना नहीं है. होल्डिंग टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी कर दी गई. जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. यह एक राज्यस्तरीय मुद्दा है. लेकिन चास नगर निगम कार्यालय में भाजपा प्रदर्शन कर सरकार को इस ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहती है. हम चाहते हैं कि इन सभी मुद्दों पर राज्य की सरकार संज्ञान ले और तत्काल होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेने का काम करें. इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/bharat-bandh-against-agneepath-wheels-of-539-trains-including-passenger-express-stopped-across-the-country/">अग्निपथ

के खिलाफ भारत बंद, देश भर में पैसेंजर-एक्सप्रेस सहित कुल 539 ट्रेनों के पहिये थमे, हजारों यात्री हलकान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही