Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: कलश यात्रा में शामिल हुए भक्त, मंत्रोच्चारण के साथ होगा यज्ञ

Bokaro: चास के कैलाश नगर में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा सुभाष कॉपरेटिव कालोनी में मां शीतला मंदिर में माता के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या भक्त शामिल हुए. माता का जयघोष करते हुए भक्त आगे बढ़ते रहे. इससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/alleged-rigging-of-paper-leak-in-jssc-je-candidates-will-protest-in-morhabadi-on-thursday-demanding-forensic-investigation/">JSSC

‘जेई’ में पेपर लीक धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को मोरहाबादी में करेंगे विरोध प्रदर्शन

गरगा नदी से भरा जल

यह यज्ञ 6 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान प्रवचन कार्यक्रम होगा. इसी के तहत आज हवनकुंड में अग्नि प्रवेश किया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ आरंभ होगा. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला, बच्चे और पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा सुभाष कॉपरेटिव कालोनी से निकल कर कैलाश नगर होते हुए भोजपुर कालोनी गया. संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास गरगा नदी से जल भरकर वापस मां शीतला मंदिर पहुंचा. निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुभाष कॉपरेटिव में मां शीतला मंदिर की स्थापना की गई है. इसके लिए तीन दिनों तक प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसमें लोग शामिल होकर माता का आशीर्वाद लेंगे. इसे भी पढ़ें- काली">https://lagatar.in/black-poster-controversy-leena-manimekalai-has-an-old-relationship-with-controversies-there-was-a-ruckus-over-many-documentary-films/">काली

पोस्टर विवाद : लीना मण‍िमेकलई का विवादों से रहा है पुराना नाता, कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को लेकर हुआ था बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही