Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा ने बीपीसीएल प्लांट के मेन गेट पर किया प्रदर्शन

Bokaro : बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा ने 13 सूत्री मांगों को लेकर बीपीसीएल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि कंपनी निर्माण के दौरान विस्थापितों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था. उस समय कंपनी ने विस्थापितों को नौकरी देने की बात कही थी. लेकिन कंपनी अपने वादों से मुकर गयी. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-martyr-week-of-cpi-maoists-begins-police-and-crpf-alert-search-operation-continues/">गिरिडीह

: भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस और सीआरपीएफ अलर्ट, सर्च ऑपरेशन ज़ारी)

स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार

बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि पंचायत एवं क्षेत्र के मजदूरों को कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे प्लांट से निकाला जा रहा है और बाहर से मजदूर लाकर उनसे काम कराया जा रहा है. रोजगार नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों के सामने भुखमरी के संकट पैदा हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-jagarnath-mahato-said-jmm-will-occupy-80-seats-in-the-upcoming-assembly-elections/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में JMM का 80 सीटों पर रहेगा कब्जा

केवल जान पहचान के लोगों को कंपनी दे रही नौकरी

बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि प्रबंधन अपने रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों को नौकरी दे रही है. राठौर ने कहा कि मजदूरों को ओवरटाइम का पैसा नहीं मिल रहा है. साथ ही मजदूरी में भी कटौती की जा रही है. लोडिंग अनलोडिंग में लगे मजदूरों को भी पैसे नहीं दिये जाते हैं. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मैनेजमेंट को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे. अगर कंपनी सकारात्मक पहल करती है तो ठीक है. वरना हम लोग बीपीसीएल के मुख्य गेट को अनिश्चितकालीन तक जाम करेंगे. इसे भी पढ़ें : रणवीर">https://lagatar.in/many-stars-have-done-nude-photoshoot-before-ranveer-singh-see-list/">रणवीर

सिंह से पहले कई स्टार्स करा चुके हैं न्यूड फोटोशूट, देखें लिस्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही