Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: होटलों और रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा पर जोर, टीम करेगी ऑडिट

Advertisement
Advertisement
Bokaro: समाहरणालय में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिका (डीडीएमए) की बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार से कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के राहत अनुदान राशि भुगतान के संबंध में जानकारी ली. आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने उपस्थित बताया कि 39 योग्य लाभुकों की स्वीकृति दी गई है, जिन्हें राहत अनुदान राशि भुगतान की प्रक्रिया प्रगति पर है. कुछ आवेदनों में त्रुटि पाई गई है, जिसे दुरूस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है. उपायुक्त ने इसकी मानिटरिंग करते हुए आगे की कार्रवाई करने को कहा. इसे भी पढ़ें-कर">https://lagatar.in/do-black-magic-people-will-not-believe-pm-modi-attacked-on-congresss-black-clothes-jairam-ramesh-retaliated/">कर

लें काला जादू, जनता विश्वास नहीं करेगी,कांग्रेस के काले कपडों पर बरसे PM मोदी, जयराम रमेश ने किया पलटवार

तड़ित चालक लगाने पर जोर

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिले के प्रमुख होटल/रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा और अन्य मांपदंडों का अनुपालन कराने को कहा. इसके लिए टीम गठित कर क्रमवार औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. साथ ही वज्रपात से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी विद्यालयों/अस्पतालों/सरकारी भवनों में तड़ित चालक लगाने को कहा. डीसी ने गोताखोरों का एनडीआरएफ से प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी ली. जैप में ईच्छुक पुलिस बलों का NDRF से तैराकी का विशेष प्रशिक्षण देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें-नक्सल">https://lagatar.in/opportunity-for-youth-of-naxal-affected-area-there-will-be-reinstatement-in-home-guard/">नक्सल

प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, होमगार्ड में होगी बहाली

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद, अपर समाहर्ता शादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही