Search

 
 
 

बोकारो: वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने पर जोर, लोगों को किया जा रहा जागरूक

 
Bokaro: जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ का संचालन किया जा रहा है. यह रथ चास एवं बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर मतदाताओं को वोटर आइडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने के लिए जागरूक कर रही है. भारत निर्वाचन आयोग/राज्य निर्वाचन आयोग इससे संबंधित विभिन्न पर्चों का वितरण आमजनों के बीच कर रहा है. अभियान में स्वयं जागरूक होकर दूसरे मतदाताओं को भी जागरूक करेने पर जोर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/money-laundering-in-illegal-coal-block-allocation-the-court-took-cognizance/">अवैध

तरीके से कोल ब्लॉक आवंटन में मनी लांड्रिंग, कोर्ट ने लिया संज्ञान

चलाया जा रहा विशेष अभियान

बता दें कि किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने और मौजूदा मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने का अभियान एक अगस्त से ही शुरू किया है. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर विशेष अभियान चलाकर और मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर मतदाताओं के वोटर आइडी कार्ड को आधार नंबर से जोड़ा जा रहा है. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-recovered-the-dead-body-of-a-person-on-the-roadside-of-dadkada-village/">चक्रधरपुर

: दड़कादा गांव के सड़क किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव किया बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही