Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : व्यय प्रेक्षक ने मीडिया और एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को लेकर सभी तैयारियां अपने चरम पर है. सोमवार को चास अनुमंडल के व्यय प्रेक्षक  कमलेश चौधरी ने सूचना भवन स्थित संचालित मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया. उन्होंने मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) राहुल भारती एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) अविनाश कुमार से कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-mnrega-workers-helpless-pending-payment-of-one-crore-43-lakhs-in-gomia/">बेरमो

: मनरेगा मजदूर बेहाल, गोमिया में एक करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान लंबित डीपीआरओ भारती ने व्यय प्रेक्षक को बताया गया कि इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही विभिन्न प्रमुख अखबारों की मानीटरिंग की जा रही है.त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रत्याशियों द्वारा विज्ञापन के माध्यम से किए जा रहे प्रचार – प्रसार, जनसंपर्क आदि से संबंधित समाचारों,विज्ञापन का कटिंग प्रेक्षक कोषांग को प्रतिवेदित किया जा रहा है. साथ ही, निर्वाचन से संबंधित जानकारी,दिशा- निर्देश भी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जाता है. इसे भी पढ़ें-RMC:">https://lagatar.in/rmc-deputy-municipal-commissioner-gave-instructions-regarding-the-recovery-of-increased-holding-tax/">RMC:

बढ़े होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर उप-नगर आयुक्त ने दिये निर्देश प्रेक्षक द्वारा कोषांग में कार्यरत अधिकारियों,कर्मियों की भी जानकारी ली गयी.व्यय प्रेक्षक ने मीडिया,एमसीएमसी कोषांग के कार्य,गतिविधि को देख संतोष व्यक्त किया. उनके साथ प्रेक्षक कोषांग के विकास कुमार उपस्थित थे. मौके पर मीडिया कोषांग के आशुतोष कुमार,संतोष चौरसिया, मनोज सोरेन,दीपक कुमार, किशोरी गोराई उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही