Search

 
 
 

बोकारो: ससुराल वालों के खिलाफ FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का मामला

 
Bokaro: दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला दीप्ति मिश्रा के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर डीआईजी को शिकायत पत्र दिया गया है. जिसमें केस के अनुसंधान में लगे पुकिसकर्मी और वरीय पुलिस पदाधिकारी पर भयादोहन और रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने जब इस पर जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली. यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है. दसअसल दीप्ति मिश्रा के नाम से हस्ताक्षरयुक्त पत्र उसने लिखा ही नहीं. जबकि उसके नाम व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पुलिस पर झूठा आरोप लगाते हुए डीआइजी को पत्र भेजा गया था. मामला सामने आने के बाद दीप्ति रविवार को सिटी थाने पहुंची. उसने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला ने इस मामले में पति विकास मिश्रा और ससुराल के अन्य लोगों को आरोपी बनाया. इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-villagers-showed-bravery-arrested-two-lashkar-e-taiba-terrorists-rain-of-rewards/">जम्मू-कश्मीर

: ग्रामीणों ने दिखायी बहादुरी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को धर दबोचा, इनामों की बरसात
पीड़िता का कहना है कि वह पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ बोकारो महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करा रखी है. आरोप से बचने के लिए उसकी सास ने भी उसके खिलाफ केस किया है. दहेज प्रताड़ना के केस की दिशा को भ्रमित करने और पुलिस की नजर में उसकी छवि खराब करने की नियत से आरोपियों ने उनका जाली हस्ताक्षर कर पुलिस के खिलाफ गलत आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दिया है. इसे भी पढ़ें- हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-amit-shah-said-congress-has-got-modi-phobia-bjp-era-will-be-there-for-next-30-to-40-years/">हैदराबाद

: अमित शाह ने कहा, कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है, अगले 30 से 40 साल तक रहेगा भाजपा का युग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही