Search

 
 
 

बोकारो : गैस एजेंसी के संचालक की सड़क हादसे में मौत

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 थाना अंतर्गत सतनपुर निवासी और गैस एजेंसी संचालक 58 वर्षीय तुलसी कुमार राय की जेल गेट के समीप गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. तुलसी कुमार राय अपनी बेटी के घर चास के गुजरात कॉलोनी गए हुए थे. वापस लौटने के दौरान जेल मोड़ के समीप भारी वाहन की चपेट में आ गए. आनन-फानन में लोगों ने 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक तुलसी कुमार राय के दामाद मनोहर राय ने बताया कि पुरुलिया रोड की ओर से आ रहा एक ट्रक इलेक्ट्रोस्टील जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से इनकी मौत हुई है. बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-after-the-drought-the-cold-increased-the-problem-the-potato-crop-started-getting-ruined/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सुखाड़ के बाद ठंड ने बढ़ाई आफत, आलू की फसल होने लगी बर्बाद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही