Search

 
 
 

बोकारो : लोहिया के विचारों से ही समाज में समरसता संभव

 
Bokaro : राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उन्हें याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समर बहादुर यादव ने की. इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक विचारक, महान चिंतक व युगपुरुष भी थे. उन्होंने समाज सुधार के लिए सप्तक्रांति का आह्वान किया था. उन्होंने काले-गोरे, अमीर-गरीब, स्त्री-पुरुष, जात-पात व वर्ण व्यवस्था की दूरी को मिटाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया. वे राजनीति के बारे में कहते थे कि राजनीति, ईमानदार स्वच्छ छवि वाले एवं जनता की सेवा करने वालों के लिए है, बेईमान एवं गुंडा लफंगों के लिए राजनीति में जगह नहीं होना चाहिए. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों को लोग भूलने लगे हैं. उनकी नीतियों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. तभी समाज में समरसता लाई जा सकती है. जयंती समारोह में मुख्य रूप से धनजी सिंह यादव, रामलाल राम, दिनेश कुमार ठाकुर, बीरेंद्र रजक,अनवर खान, सुनील ठाकुर, हराधन बाउरी, रूपेश बेसरा, तुलसी मुंडा, धनेश सिंह, सचिन महतो, प्रिंस सिंह राजपूत, निखिल राज मिश्रा, विजय कर्मकार, सौरभ यादव, तापेश सोरेन, अमन सिंह, हजारी प्रसाद सिंह, अरशद अली, रमाकांत सिंह, हरेराम यादव, बलवंत ठाकुर, हीरालाल शर्मा व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-demand-to-improve-the-condition-of-bgh-after-meeting-the-deputy-chairman-of-rajya-sabha/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : राज्यसभा के उपसभापति से मिलकर बीजीएच की स्थिति में सुधार की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही