Search

 
 
 

Bokaro : मुख्यालय DSP ने तीन थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पवन कुमार ने देरा रात तीन थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बालीडीह थाना, माराफारी थाना और बालीडीह ओपी क्षेत्र की रात्रि गश्ती का जायजा लिया.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • रात्रि गश्त के दौरान मुख्यालय डीएसपी ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण

Bokaro :   मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पवन कुमार ने देरा रात तीन थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बालीडीह थाना, माराफारी थाना और बालीडीह ओपी क्षेत्र की रात्रि गश्ती का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने रात्रि पेट्रोलिंग, रक्षक राइडर और टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग की. साथ ही तीनों थाना प्रभारियों को गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व तेज करने के आवश्यक निर्देश दिए गए.

 

Uploaded Image

 

डीएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने,  जेल से बाहर आए अपराधियों की सुध लेने और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए. एटीएम और आर्थिक रूप से संवेदनशील अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर क्यूआर कोड (QR Code) व अन्य तकनीकी माध्यमों से गश्ती की निगरानी करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है. 

 

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही