Search

 
 
 

Saraikela : आदित्यपुर में सिगरेट व 200 रुपए उधार न देने पर चाकूबाजी, दुकानदार गंभीर रूप से घायल

आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-9 में शुक्रवार देर रात सिगरेट और शराब पीने के लिए 200 रुपये उधार मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गई. मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को भी चोटें आई हैं.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • दुकान संचालक और किरायेदार के बीच खूनी झड़प

Saraikela :  आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-9 में शुक्रवार देर रात सिगरेट और शराब पीने के लिए 200 रुपये उधार मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गई. मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को भी चोटें आई हैं.

 

Uploaded Image

दुकानदार को आई है सिर पर गंभीर चोट

सिगरेट और रुपये नहीं देने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, जिस भवन में दुकान संचालित होती है, उसी मकान में रहने वाला एक किरायेदार दुकान पर पहुंचा. आरोप है कि उसने पहले उधार में सिगरेट और फिर शराब पीने के लिए 200 रुपये उधार मांगा.

 

दुकानदार ने पैसे नहीं होने की बात कहकर रुपये देने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई. शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

 

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट, धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी हुई. आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के सिर पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

आरोपी पक्ष की दो महिलाएं भी घायल

घटना में जिस व्यक्ति पर चाकू चलाने का आरोप लगाया जा रहा है, उसकी मां और पत्नी भी घायल हुई हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के सिर में चोट आई है और उनका भी अस्पताल में उपचार कराया गया.

 

विवाद की वास्तविक वजह पता कर रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है और यह पता लगा रही है कि चाकू से हमला किसने किया और पूरे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही