Search

 
 
 

बोकारो : हेल्पिंग हैंड ने कराया लाचार महिला का मोतियाबिंद ऑपरेशन

 
Bokaro : हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर ने गुरुवार को चास के पटेल नगर निवासी मंजू देवी के दूसरे आंख का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन आशा नेत्रालय में कराया. हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गोपाल मुरारका की पहल पर डॉक्टर अनुपमा कुमारी ने मंजू देवी का ऑपरेशन किया. इससे पहले मंजू देवी के एक आंख का निशुल्क ऑपरेशन 22 दिसंबर को हुआ था. मंजू देवी पैसे के अभाव में मोतियाबिंद के कारण दोनों आंखों से असहाय हो गई थी. गोपाल मुरारका ने कहा कि आंखें अनमोल ज्योति है. इसका सभी लोगों को ख्याल रखने की जरूरत है. मोतियाबिंद किसी को भी हो सकता है. डॉक्टर अनुपमा कुमारी ने कहा कि अधिकतर मोतियाबिंद धीरे-धीरे विकसित होते हैं. पर डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, उम्र का बढ़ना, चोट लगना, स्टेरॉइड मेडिकेशन लंबे समय तक इस्तेमाल करना मोतियाबिंद का रिक्स बढ़ा देता है. जब चश्मे या लेंस से आपको स्पष्ट दिखाई ना दे तो सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचती है. प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश है. मौके पर मुकेश कुमार, नैंसी मालिनी, अमित सहित हेल्पिंग हैंड्स के विभिन्न सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-gas-agency-operator-died-in-a-road-accident/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गैस एजेंसी के संचालक की सड़क हादसे में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही