Search

 
 
 

महात्मा गांधी मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए बोकारो सम्मानित, राज्य में मिला दूसरा स्थान

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन व महत्वपूर्ण मानदंडों पर सराहनीय प्रदर्शन के लिए बोकारो जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है.
 

Bokaro : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन व महत्वपूर्ण मानदंडों पर सराहनीय प्रदर्शन के लिए बोकारो जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है.


 
इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जिले के वरीय लेखा पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.इस उपलब्धि पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे को बधाई दी है. 

 

उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने आगे भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेगी.जानकारी हो कि,जिले को लगातार दूसरे वर्ष मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही