Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: HSCL ने पूर्व सांसद को दिया है चार आवास, एक पत्नी के नाम

Advertisement
Advertisement
Dinesh Pandey Bokaro: हिंदुस्तान स्टीलवर्कर्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) द्वारा नियम विरुदध आवास आवंटन करने का मामला उजागर हुआ है. योग्य आवेदकों को देने की बजाय नेताओं और यूनियन नेता को दिया जा रहा है. एक मामला कांग्रेस नेता पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार एचएससीएल ने चार आवास आवंटन किया है. इसमें से एक आवास उनकी पत्नी दुलारी देवी के नाम से आवंटित है. इसे भी पढ़ें-   10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड   

तीन आवास सी टाइप हैं

HSCL के इन आवंटित आवासों में तीन आवास सी टाइप हैं. जिन आवासों को इन्हें आवंटित किया गया है, उनमें सेक्टर 1सी स्थित आवास संख्या 210, सेक्टर 3बी आवास संख्या 375, एलोरा में एक आवास और पूर्व सांसद की पत्नी दुलारी देवी को सेक्टर 3बी आवास संख्या 377 आवंटित किया गया है. इस मामले पर एचएससीएल के जीएम संजय ठाकुर ने बताया कि आवंटन हमारे कार्यकाल के पूर्व का है. इस पर आप पर्सनल विभाग ही बता सकते हैं. इस मामले में पूर्व सांसद से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई. लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-parents-identify-son-after-6-days-naxalites-killed/">बेरमो:

माता पिता ने 6 दिन बाद की बेटे की पहचान, नक्सलियों ने की थी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही