Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: पति ने की पत्नी के साथ मारपीट, महिला ने की कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Bokaro: धनबाद में दहेज को लेकर मारपीट का मामला उजागर हुआ है. मामला धनबाद के गोविंदपुर थाना का है. पत्नी निशा ने बैंक कर्मी पति अमित कुमार और ससुर अलख निरंजन महतो पर मारपीट का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि उसे ससुरावालों ने मारपीट कर दो दिनों तक घर में बंद रखा. बाद में वह किसी तरह अस्पताल पहुंची. तब इस मामले का खुलासा हुआ. निशा की शादी दस साल पहले अमित कुमार के साथ हुई थी. उस दौरान अमित निजी कंपनी में काम करते थे. शादी के बाद केनरा बैंक में नौकरी लग गई. निशा के दो बच्चे हैं. बाद में उसके साथ मारपीट की जाने लगी. वह कई बार महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद महिला थाना के द्वारा समझौता करा कर निशा को वापस घर भेज दिया गया. निशा ने बताया कि उसके पति अमित और ससुर अलख निरंजन शराब के नशे में प्रतिदिन झगड़ा और मारपीट करते थे. 27 अप्रैल को पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की. घर के बाथरूम में बंद कर दिया. इसे भी पढ़ें- जर्मनी">https://lagatar.in/pm-modi-meets-german-chancellor-olaf-scholz-discusses-important-issues/">जर्मनी

के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मिले पीएम मोदी, अहम मुद्दों पर चर्चा    

दो दिनों तक बाथरूम में बंद रही

दो दिनों तक बाथरूम में ही बंद रही. इस बीच स्थानीय महिलाओं ने उसे अपने साथ रखा. उनलोगों ने ही पिता छोटू महतो से बात कराई. उसके बाद पिता उसे पुलिस की सहायता से बोकारो लाए. सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पिता ने बताया कि 29 अप्रैल को दामाद ने फोन कर निशा के घर से गायब होने की बात कही. कहा कि हमें पता नहीं है वह कहां गयी है. तब इसकी सूचना हरला थाना पुलिस को दी. पुलिस खोजबीन में जुटी थी. इसी दौरान एक अनजान नंबर से निशा की जानकारी मिली. तब पुलिस उसे लेकर आयी. पिता ने बताया कि ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते थे. घर वालों से बात भी नहीं करने दिया जा रहा था. उन्होंने ससुरालवालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें-   राज्यसभा">https://lagatar.in/jharkhand-news-in-the-rajya-sabha-elections-the-five-mlas-of-jharkhand-democratic-front-will-be-on-the-path-of-ekla-chalo/">राज्यसभा

चुनाव में एकला चलो की राह पर होंगे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के पांचों विधायक !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही