Search

 
 
 

बोकारो : लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही वाहनों की सघन जांच

 

जिले के 10 चेकनाकों पर एसएसटी कर रही वाहन जांच

Bokaro : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकनाका लगाकर (आहरडीह मोड़ नावाडीह, आइएल थाना गोमिया, तिरबुल चौक कसमार, वन विभाग गेस्ट हाउस समीप पेटरवार, तरंगा चंद्रपुरा, मिर्धा पिंड्राजोरा चास, तेलमच्चो चास, बिरखम चंदनकियारी, बिरसा पुल चंदनकियारी, गायछांद जरीडीह) सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक निगरानी दल सभी छोटे बड़े वाहनों के साथ लग्जरी वाहनों की भी तलाशी कर रही है. मंगलवार को भी सभी चेकनाकों पर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में दो पहिया, चार पहिया एवं छोटे बड़े वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है. वाहनों से संबंधित दस्तावेज की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेराफेरी न हो सके. उल्लेखनीय हो कि, पिछले दिनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था. जिले में कुल 10 चेकनाका बनाया गया है. जिसमें नावाडीह प्रखंड में एक, गोमिया प्रखंड में एक, कसमार प्रखंड में एक, पेटरवार प्रखंड में एक, चंद्रपुरा प्रखंड में एक, चास प्रखंड में दो, जरीडीह प्रखंड में एक एवं चंदनकियारी प्रखंड में दो चेकनाका बनाया गया है. सभी चेकनाका में प्रतिनियुक्त एसएस टीम द्वारा वाहन जांच किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही