Search

 
 
 

बोकारो : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह में एमडीएम में गड़बड़ी,  होगी कार्रवाई

बोकारो के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह (करहरिया) स्कूल में एमडीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. यह स्कूल बोकारो के करहरिया गांव में स्थित है. एमडीएम मामले में प्रधानाध्यापिका एवं रसोइया के बातों में विरोधाभास सामने आया है.
 

Bokaro : बोकारो के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह (करहरिया) स्कूल में एमडीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. यह स्कूल बोकारो के करहरिया गांव में स्थित है. एमडीएम मामले में प्रधानाध्यापिका एवं रसोइया के बातों में विरोधाभास सामने आया है.

 
मालूम हो कि छात्रों के उपस्थिति पर एमडीएम का भोजन मेनू के अनुसार देने का प्रावधान है लेकिन यहां मेनू तो दूर बल्कि छात्रों को भरपेट भोजन में भी कटौती की बात सामने आई है, रसोइया कहती हैं सात किलो चावल और एक किलो दाल उन्हें दिये गये है.

प्रधानाध्यापिका बेला देवी के अनुसार 9 किलो चावल और 1 किलो 800 ग्राम दाल दिये गये है. दोनों की बात करें तो इनमें से कोई तो झूठ बोल रहा है.

 
एमडीएम सरकार का अहम योजना है, इस योजना में सभी अलग अलग दिनों के अलग अलग मेनू हैं, स्कूल में अंडा और फल तक देने हैं, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन बच्चों के निवाले को भी हजम कर जाते हैं.


स्कूली बच्चों की थालियों से हरी सब्जियां भी गायब है. केवल आलू, चना, चोखा ही बच्चों को नसीब नहीं होता है. एक छात्र ने कहा, बस आलू, चावल मिलते हैं.

 
बात अगर पढ़ाई की करें तो छात्रों के बुलावे पर ही टीचर क्लास में पढ़ाने आते हैं. आरोप है कि स्कूल के टीचर एक जगह बैठकर अड्डेबाजी करते रहते हैं. एक छात्रा ने कहा कि  क्लास खाली रहती हैं तो टीचर को बुलाना पड़ता हैं.

 
इस मामले में जब डीडीसी शताब्दी मजूमदार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मामला संज्ञान में आया है, जांच कमेटी गठित की जा रही है, कार्रवाई होगी. उन्होंने स्कूल की हर गतिविधियों की जांच कराने की बात कही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही