Search

 
 
 

रांची के 4 हजार से अधिक कैब चालक हड़ताल पर

कैब संचालकों कहना है कि ओला, उबर व रेपिडो कंपनी द्वारा जो कमीशन लिया जाता है, उसे भी कम किया जाना जरूरी है. तभी वाहन चलाने वालों की कमाई होगी.
 

Ranchi : रांची के 4 हजार से अधिक कैब चालक और बाईक राइडर आज से हड़ताल पर हैं. इसमें ओला, उबर, रैपिडो के चालक शामिल हैं. हड़ताल की वजह किराया की दर में बढ़ोतरी की मांग है. कैब चलाने वालों का कहना है कि तेल की कीमत बढ़ी है, वाहन का बीमा, ईएमआई से लेकर रख-रखाव तक महंगा हो गया है. ऐसे में कीमत नहीं बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता बचा नहीं है.

 

कैब संचालकों कहना है कि ओला, उबर व रेपिडो कंपनी द्वारा जो कमीशन लिया जाता है, उसे भी कम किया जाना जरूरी है. तभी वाहन चलाने वालों की कमाई होगी.


इससे पहले भी फेयर पॉलिसी और उचित कमाई की मांग को लेकर कैब चालकों ने आंदोलन किया था. चालकों का आरोप है कि एग्रीगेटर कंपनियों की जो नीति है, वह शोषण करने वाला है. उनकी नीतियों की वजह से चालकों की कमाई कम होती जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही