Search

 
 
 

Ramgarh News: 8 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, लगाया चेतावनी बोर्ड

रजरप्पा थाना क्षेत्र के एनएच 23, बारलोंग के पास हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड व बैरियर लगाया गया.
 

Ramgarh: रजरप्पा थाना क्षेत्र के एनएच 23, बारलोंग के पास हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड व बैरियर लगाया गया.

इसे भी पढ़ें:

बता दें कि घटना के बाद राजनीतिक दल के नेता, ग्रामीण व समाजसेवियों ने रामगढ़ उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक से घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट, बैरियर लगावाने की मांग की थी, ताकि भीषण घटना को रोका जा सके.

 

समाजसेवियों व राजनीतिक दल के नेताओं की मांग को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट त्वरित लगवाने के निर्देश दिये थे.

 

बता दें कि गुरुवार की रात लगभग 11:30 बजे बारलोंग के समीप कोयला लदा ट्रक और पिकअप में सीधा टक्कर हो गया था, जिससे पिकअप में बैठे आठ युवकों की मौत हो गई थी. इससे पूर्व भी दो दिन पहले इसी स्थान पर बस और एक ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं इससे पूर्व एक बाइक वाले की उसी स्थान पर मौत हुई थी. बारलोंग व लारी बुधबाजार के बीच सड़क घुमावदार है, इसलिए यह स्थान डेंजर जोन बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही