Search

 
 
 

बोकारो : क्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, आश्रित को मिली नौकरी व सहायता राशि

बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में ‘ए’ शिफ्ट में कार्य के दौरान क्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मालूम हो कि मजदूर क्रेन संख्या 3 पर चढ़ रहा था तभी इस दौरान नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मजदूर मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी 37 वर्षीय गणेश महतो बताया जा रहा है.
 

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में ‘ए’ शिफ्ट में कार्य के दौरान क्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मालूम हो कि मजदूर क्रेन संख्या 3 पर चढ़ रहा था तभी इस दौरान नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मजदूर मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी 37 वर्षीय गणेश महतो बताया जा रहा है. 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिरने के बाद जख्मी हालत में उन्हें तुरंत पहले प्लांट मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां से बीजीएच रेफर किया गया. जहां बीजीएच में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. इस बाबत संचार प्रमुख मणिकांत धान ने कहा कि गणेश महतो के दुखद निधन पर बीएसएल प्रबंधन शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है.

 

प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को नौकरी के साथ 10 लाख रुपये व जिस कार्य एजेंसी में वे कार्य करते थे उनके द्वारा 35 हजार रुपये के अलावा 50 हजार रुपये का सहयोग दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही