Search

 
 
 

देवघर : आधी रात मेयर का छापा, इंट्री प्वाइंट पर अवैध वसूली का खुलासा, कार्रवाई के निर्देश

देवघर नगर निगम क्षेत्र के इंट्री प्वाइंट पर आधी रात चल रहे अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश हुआ है. मेयर रवि कुमार राउत ने रात करीब 12 बजे औचक निरीक्षण कर पूरे मामले का खुलासा किया, जिसमें टोलकर्मियों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि हुई.
 
  •  रात 12 बजे निरीक्षण में 30 प्रतिशत अधिक वसूली पकड़ी गई

Deoghar : देवघर नगर निगम क्षेत्र के इंट्री प्वाइंट पर आधी रात चल रहे अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश हुआ है. मेयर रवि कुमार राउत ने रात करीब 12 बजे औचक निरीक्षण कर पूरे मामले का खुलासा किया, जिसमें टोलकर्मियों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि हुई.

 

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय युवाओं, वाहन मालिकों और चालकों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि इंट्री प्वाइंट पर संवेदक और उनके कर्मी मनमानी कर रहे हैं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने देर रात अचानक निरीक्षण करने का निर्णय लिया.

 

निरीक्षण के दौरान मेयर ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों और टोलकर्मियों से बातचीत की. साथ ही जारी की जा रही रसीदों की जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि निर्धारित दर से करीब 30 प्रतिशत अधिक राशि वसूली जा रही थी. यह देख मेयर ने नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह गलत और गैरकानूनी करार दिया.

 

स्थानीय स्तर पर बातचीत में यह भी सामने आया कि अवैध वसूली का यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी था. इस पर मेयर ने संबंधित संवेदक के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की है. साथ ही अधिक वसूली में शामिल कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

 

मेयर ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी इंट्री प्वाइंट पर वाहन शुल्क की स्पष्ट सूची लगाई जाए और शिकायत दर्ज कराने के लिए दूरभाष नंबर सार्वजनिक किया जाए, ताकि इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही