Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जेबीकेएसएस की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Bokaro : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कसमार इकाई की बैठक बुधवार को पुरनी बगियारी स्थित मंगलचंडी मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की. बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. अमरेश महतो ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कई मायनो में बहुत महत्वपूर्ण है. खासकर झारखंड की भाषा संस्कृति की रक्षा और अपने हक अधिकार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इसलिए समिति के कार्यकर्ताओं को झारखंडी अरमानों की रक्षा करने वालों को ही समर्थन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जयराम महतो अगर प्रत्याशी होते हैं तो उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए समिति के सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करेंगे. बैठक में संगठन विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया तथा स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बैठक में भुनेश्वर महतो, बृजेश कुमार, धनेश्वर महतो, अनिल महतो, अंशुधन महतो, राजकिशोर महतो, प्रकाश महतो, ताराचंद महतो, योगेश्वर महतो, सुकदेव राम महतो, गयाराम महतो, सृष्टिधर महतो, दीपक महतो, प्रवीण महतो बलदेव महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-89-couples-tied-the-knot-in-sarvdham-mass-marriage-program/">धनबाद

: सर्वधम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 89 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही