Search

 
 
 

बोकारो: मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन, भ्रष्टाचार का आरोप

 
Bokaro:  मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अमर चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा. अमर चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि कालापात्थर सरकारी बड़ा तालाब को लेकर कई बार आवेदन दिया गया. सरकारी अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है. इसके कारण कालापात्थर सरकारी बड़ा तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है. सरकारी अधिकारी जनता के पैसो का बंदरबांट कर गबन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-trailer-loaded-with-sand-seized-in-barhi-one-jailed/">हजारीबाग:

बरही में बालू लदा टेलर जब्त, एक को जेल

बलपूर्वक तालाब का मेढ़ काटा गया-अमर

अमर चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे यहाँ 90% पिछड़ा, दलित, हरिजन, गरीब, मजदूर, किसान वर्ग के लोग रह रहें हैं. लेकिन ठेकेदार ने जबरन बलपूर्वक तालाब का मेढ़ काट दिया. फलस्वरूप कई एकड़ खेती बर्बाद हो गई. लाखों रूपये की मछलियां बह गई.

किसानों को मुआवजा देने की मांग

अमर चक्रवर्ती ने माँग पत्र सौंपते हुए कहा कि तालाब के पानी से जो क्षति हुई है उसके लिए किसानों को उचित मुआवजा दी जाय. धीवर समिति का जो मछली बहा दिया गया है, उसको भी उचित मुआवजा मिले. उन्होंने तालाब की नापी कर इस्टीमेट के अनुसार काम कराने एवं मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की. उन्होंन कहा कि भ्रष्ट अधिकारी, ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाय. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुखिया पुपुनकी पंचायत के शिवलाल केवट, पंचायत समिति कालापात्थर मनपूरन रजक, दिलीप केवट, पंचानन रजवार, ठाकुर शर्मा शामिल थे. इसे भी पढ़ें–शेयर">https://lagatar.in/stock-markets-black-friday-sensex-closed-after-breaking-1020-points-investors-lost-5-lakh-crores/">शेयर

बाजार का ब्लैक फ्राईडे, 1020 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का चूना लगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही