Search

 
 
 

बोकारो: 25 सितंबर को सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर, परिसंपत्तियों का होगा वितरण

 
Bokaro:  आगामी 25 सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिया गया है. जिलास्तरीय मेगा विधिक सशक्तितरण शिविर का आयोजन चास प्रखंड परिसर स्थित कला संस्कृति भवन सभागार में होगा. इसे भी पढ़ें-नाबालिग">https://lagatar.in/pandaras-monu-lohra-sentenced-to-20-years-for-raping-a-minor/">नाबालिग

से दुष्कर्म करने वाले पंडरा के मोनू लोहरा को 20 साल की सजा

लोगों को जागरूक करने पर जोर

शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने, सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, सरकारी योजनाओं को सुपात्र व समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने सहित समाज के कमजोर एवं वंचित लोगों का कानूनी अधिकार की जानकारी देने के लिए सभी बीडीओ/पीएलवी को जरूरी निर्देश दिया गया है. साथ ही लोगों को जागरूक कर शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया गया है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-mid-day-meal-theft-from-rewali-school-lives-of-young-children-at-risk/">हजारीबाग:

रेवाली स्कूल में मिड डे मील की चोरी, जोखिम में नौनिहालों की जान

पीडीजे करेंगे समीक्षा बैठक

25 सितंबर को प्रस्तावित मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर एवं 12 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक होगी. बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही