Search

 
 
 

बोकारो :  सभी प्रखंडों में हुआ मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

 
Bokaro : चंद्रपुरा प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तरीय मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया. एडीजे 1 पवन कुमार, सीजीएम लूसी सोरेन तिग्गा, जेएम रश्मि चांदेल ने कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के परंपरागत रीति रिवाज से महिलाओं द्वारा आरती उतारकर तिलक चंदन लगा कर व पुष्प से स्वागत किया गया. शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने, सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, सरकारी योजनाओं को सुपात्र व समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने सहित समाज के कमजोर एवं वंचित लोगों को कानूनी अधिकार की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया है. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पदाधिकारी रेनुबाला, सीओ संदीप मधेशिया और प्रखंड के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे. साथ ही काफी संख्या में लोग शामिल थे. जहां विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-crorepati-was-taking-benefit-of-antyodaya-ration-card-scheme-for-7-years-action/">रांची:

करोड़पति 7 सालों से उठा रहा था अंत्योदय राशन कार्ड योजना का लाभ, कार्रवाई [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही