Ranchi: हाईकोर्ट में बोकारो की 14 वर्षीय लापता बच्ची से संबंधित मामले पर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने सीबीआई को प्रतिवादी बनाया. कोर्ट ने कहा है कि तकनीकी जरूरत होने पर सरकार को मदद दी जाए. इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.
इससे पहले सुनवाई के दौरान सीआईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि बिहार के गोपालगंज की एक लड़की का चेहरा करीब 90 प्रतिशत बोकारो की इस लापता लड़की से मिलता है. इसे शतप्रतिशत कंफर्म करना जरूरी है. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता रोहित राय उपस्थित थे. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता ऋतुल नंदा ने पक्ष रखा.
दरअसल बच्ची 16 अक्टूबर 2020 से लापता है.पिंडराजोरा थाना, बोकारो में एफआईआर दर्ज हुआ था. जांच के दौरान पुलिस की सुपरविजन रिपोर्ट में इसे अपहरण का मामला माना गया. घटनास्थल के पास बच्ची की साइकिल, चप्पल और किताबें बरामद हुई थीं. मामले की जांच सीआईडी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment