Bokaro : सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को बोकारो में रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन हुआ. इसकी शुरुआत बोकारो परिसदन से होकर राम मंदिर चौक होते हुए पत्थरकट्टा चौक पर समापन हुआ. रन फॉर रोड सेफ्टी में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवनिया, डीटीओ वंदना शेजवलकर समेत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए. डीसी व एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. कई बार दुर्घटना होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती हैं. ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को अवगत कराया जा रहा है. इस अवसर पर बोकारो परिसदन परिसर में विधायक बिरंची नारायण, डीसी व एसपी ने एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति ऑडियो-विजुअल माध्यम से जागरूक करेगा. मौके पर ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बीडीओ मिथिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, रोड सेफ्टी टीम, परिवहन विभाग के कर्मी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बोकारो ओलंपिक संघ के सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-work-started-in-new-collectorate-dc-inaugurated-2-news-together/">धनबाद
: नए समाहरणालय में कामकाज शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन समेत 2 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
: नए समाहरणालय में कामकाज शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन समेत 2 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment