Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: 12 नवंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले

Bokaro: राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी 12 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आभासी, आनलाइन मोड या हाइब्रिड मोड पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-three-arrested-with-brown-sugar/">हजारीबाग:

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

आपसी तालमेल से मामले का निःशुल्क निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह होने वाले आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम, वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवा निवृत्त लाभ, राजस्व एवं अन्य दिवानी मामले, दाखिल खारिज, बंटवारा, किरायादारी, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, सूखाधिकार से संबंधित वाद तथा अन्य मामले को आपसी ताल- मेल से त्वरित निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-hindu-side-demands-carbon-dating-of-shivling-court-issues-notice-to-muslim-side/">ज्ञानवापी

मामला : हिंदू पक्ष की शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग, कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया

हेल्पलाइन नंबर जारी

इस संबंध में अन्य जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 06542-221003, या सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो (मो० 9431350936, Email ID :- disabokaro@gmail.com) एवं सचिव, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, बेरमो स्थित तेनुघाट (मो० 9650677040, Email ID:- sdisctenughat@gmail.com) से संपर्क करें. इसकी जानकारी विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव निभा रंजन लकड़ा ने गुरूवार को दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही