Search

 
 
 

Bokaro News : डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थी कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल, प्राचार्य ने किया सम्मानित

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट्स में एक बार फिर अपने दमखम दिखाए हैं. स्कूल की प्राइमरी व सीनियर विंग के कुल 107 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के बाद कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफलता हासिल की है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट्स में एक बार फिर अपने दमखम दिखाए हैं. स्कूल की प्राइमरी व सीनियर विंग के कुल 107 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के बाद कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफलता हासिल की है. विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट से सम्मानित किया गया. प्राइमरी विंग में 78 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई है. वहीं, सीनियर विंग में कुल 29 बच्चों ने कामयाबी हासिल की है.

 

Uploaded Image

 कराटे में सफल विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य डॉ एएस गंगवार व अन्य.


प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने गुरुवार को सफल विद्यार्थियों को बेल्ट के साथ-साथ टेंशिनकान शोतोकान रियू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान किया. प्राचार्य ने कराटे को आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताया. कहा कि यह विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करता है. मौके पर एसोसिएशन के महासचिव व मुख्य प्रशिक्षक शिहान खेदू गोराई सहित स्कूल के सीनियर शिक्षकगण मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही