Search

 
 
 

Bokaro News : सेक्टर-6 से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bokaro News: गिरफ्तार आरोपियों में चास की महतो कॉलोनी का राहुल कुमार व लातेहार जिले के बालूमाथ का राजेश कुमार शामिल है. इनके पास से विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम.

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के लाइब्रेरी ग्राउंड से साइबर ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 6 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि लाइब्रेरी ग्राउंड कुछ संदिग्ध युवक साइबर अपराध की योजना बना रहे हैं. पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में चास की महतो कॉलोनी का राहुल कुमार व लातेहार जिले के बालूमाथ का राजेश कुमार शामिल है. इनके पास से विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाने और एटीएम व लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रकम निकालने की बात स्वीकार की. मामले में साइबर थाना कांड संख्या 41/2026 दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही