Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : 24×7 हेल्पलाइन का शुभारंभ, डीसी ने दिया पहली कॉल का जवाब

Bokaro : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जल्द सहायता व आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय, बोकारो में स्थापित 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को रिबन काटकर शुभारंभ किया.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जल्द सहायता व आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय, बोकारो में स्थापित 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को रिबन काटकर शुभारंभ किया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..


हेल्पलाइन के शुभारंभ के तुरंत बाद प्राप्त पहली कॉल का उत्तर स्वयं डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने दिया. उन्होंने 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चास निवासी मतदाता तापेश कुमार से सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया. बातचीत के दौरान मतदाता ने गणना प्रपत्र और पूर्व में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हुई मैपिंग से संबंधित शंकाओं पर स्पष्टीकरण चाहा.

 

डीसी ने उन्हें पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई. साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें गणना प्रपत्र प्राप्त करने, भरने, जमा करने व एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे 24×7 हेल्पलाइन का अधिकतम उपयोग करें.

 

डीसी ने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता तक समय पर सही व प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक पारदर्शी, सुगम, प्रभावी व नागरिक-अनुकूल बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही