Ranchi : झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों के सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 के परीक्षाफल का पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद संशोधित परीक्षाफल जारी किया है. पुनर्मूल्यांकन के बाद दो प्रशिक्षु डीएसपी पास, जबकि एक प्रशिक्षु डीएसपी फेल हो गए हैं.
संशोधित रिजल्ट में सेमेस्टर-1 में प्रशिक्षु डीएसपी बिरजू कुमार मेहता को उत्तीर्ण घोषित किया गया है. वहीं, सेमेस्टर-2 में प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार भी सफल हुए हैं. हालांकि मृत्युंजय गोप को BNS और फायरिंग विषय में अनुत्तीर्ण पाया गया है.
संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता बैकलॉग परीक्षा विज्ञापन संख्या 27/2017 के माध्यम से सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों का झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में बुनियादी प्रशिक्षण कराया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 का परीक्षाफल जारी किया गया था.
परीक्षाफल में असफल रहे प्रशिक्षु डीएसपी के आवेदन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया गया. सेमेस्टर-1 के पुनर्मूल्यांकन के बाद ज्वाइनिंग रोल नंबर 27170633 और चेस्ट नंबर A-4 वाले प्रशिक्षु डीएसपी बिरजू कुमार मेहता को कुल 606.2 अंक के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है.
वहीं, सेमेस्टर-2 में ज्वाइनिंग रोल नंबर 27170175 और चेस्ट नंबर A-1 वाले प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार को 1214 अंक के साथ सफल घोषित किया गया है. जबकि ज्वाइनिंग रोल नंबर 27171433 और चेस्ट नंबर A-2 वाले प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप को 1105.75 अंक मिले हैं. हालांकि वे लिखित विषय BNS और बाह्य विषय फायरिंग में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.
प्रशिक्षण निदेशालय ने झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक को संशोधित परीक्षाफल के आधार पर जारी करने और संबंधित प्रशिक्षुओं की सेवापुस्तिका में परीक्षाफल दर्ज कराने का निर्देश दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment