Search

 
 
 

Chatra News : TPC का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार, सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी बताया जा रहा

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC/TPC) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संगठन के एक टॉप कमांडर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी और उसका प्रमुख सहयोगी बताया जा रहा है.
 
झारखंड की खबरें
  • हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार
  • गुप्त ठिकाने पर पुलिस कर रही पूछताछ
  • चतरा मे प्रतिबंधित TSPC नक्सलियों को बड़ा झटका
  • उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता

Chatra :  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC/TPC) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार को लावालौंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वह चतरा जिले के लावलौंग थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

 

गिरफ्तार उग्रवादी TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी और उसका प्रमुख सहयोगी बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रहे हैं.माना जा रहा है कि पूछताछ में टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी रविकांत TPC के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में था. वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था. ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

 

रविकांत के पास से हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. 

 

सूत्रों की मानें तो पूछताछ के आधार पर पुलिस संगठन से जुड़े अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चला सकती है. खबर यह भी है कि झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज चतरा आ रही हैं. उनके साथ आईजी व डीआईजी समेत अन्य अधिकारी भी चतरा आएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही