Search

 
 
 

Bokaro News : बाल सुधार गृह में 26 कैदी बीमार ,डॉक्टरों की हुई तैनाती

बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में 26 से अधिक बाल कैदियों के बीमार होने की सूचना है. सभी बच्चों में वायरल फीवर, खांसी और कमजोरी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और गंभीर रूप से बीमार पहले 20 और अब 16 बच्चों को सदर अस्पताल भेजा गया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में 26 से अधिक बाल कैदियों के बीमार होने की सूचना है. सभी बच्चों में वायरल फीवर, खांसी और कमजोरी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और गंभीर रूप से बीमार पहले 20 और अब 16 बच्चों को सदर अस्पताल भेजा गया है. 

 

 

जहां से सभी बच्चों को इलाज के बाद बाल सुधार गृह वापस कर दिया गया है जबकि अभी भी गंभीर रूप से पीड़ित 3 बच्चों को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती करवाया गया है.कुल 36 बच्चों को कारेंटाइन किया गया है. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बाल सुधार गृह में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया है जहां डॉक्टरों समेत स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि ये मौसमी बीमारी है, सभी बच्चों का सैंपल लिया गया है तथा रिपोर्ट भी आ गए हैं. 

 

जबकि अन्य बच्चों को बाल सुधार गृह में ही कारेंटाइन कर दिया गया है . उन्होंने कहा कि डरने और पैनिक होने की जरूरत नहीं है सभी बाल कैदी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा है कि बाल कैदी को सुरक्षा को लेकर सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही