Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : नीट री-एग्जाम में DPS बोकारो के 26 छात्र सफल, आदित्य को 546वीं रैंक

कोयले की राजधानी की खबरें

Bokaro : देश के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए एनटीए की ओर से आयोजित नीट की पुनः परीक्षा (री-नीट) यूजी 2026 में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है. सबसे अहम बात यह रही कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड साइंस स्ट्रीम में नेशनल टॉपर रहे आदित्य मिश्रा ने नीट में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करतो हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 546 व जनरल कैटेगरी रैंक 344 हासिल की है.

 

Uploaded Image

परीक्षा में सफल विद्यार्थी.


कैटेगरी रैंक एआईआर 859 और ओवरऑल एआईआर 7927 के साथ तेजस्वी दूसरे स्थान पर रही. वहीं, ईशान गौरव कैटेगरी रैंक 1296 के साथ तीसरे स्थान पर रहे. समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं के सफल होने की सूचना है. इनमें 10 परीक्षार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

 

 

तनिष्क यश (2785 रैंक), आयशा फलक सिद्दीकी (3585 रैंक), विनीत कुमार झा (4288 रैंक), अनुपम शर्मा (4731 रैंक ओबीसी), ईधा सिंह (5265 रैंक), अरिंजय सिंह (6711 रैंक) और मयंक राज (7449वीं रैंक ओबीसी) के अलावा तौज़ीह दूजा, श्रीसंत कुमार सिंह, अदिति चन्द्रा, अक्षिता पाठक, तान्या श्री, आव्या सिंह, रोहन कुमार राठौर सहित अन्य विद्यार्थियों ने सफलता पाई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही