Search

 
 
 

Bokaro News : DPS में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले 342 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

डीपीएस में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान हर दिन विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
 

Bokaro : डीपीएस में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान हर दिन विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.विशेष असेंबली के दौरान कक्षा प्री-नर्सरी से छठी तक के कुल 342 छात्र-छात्राओं को उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने प्रत्येक विद्यार्थी को मेडल पहनाकर और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया.

 

इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि- नियमितता, निरंतरता, अनुशासन और समर्पण ही जीवन में सफलता का मुख्य आधार हैं. विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उत्कृष्ट जीवन की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि नियमित रहने की आदत बच्चों को आगे चलकर अनुशासित और सुव्यवस्थित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है.

 

प्राचार्य ने डिजिटल युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और मोबाइल फोन का सीमित एवं संतुलित उपयोग करने की सलाह दी.उन्होंने कहा कि तकनीक को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए, बल्कि उसका उपयोग रचनात्मकता बढ़ाने के लिए करना चाहिए.

 


डॉ. गंगवार ने विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने, अभिभावकों के साथ समय बिताने, उनके अनुभवों से सीख लेने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने का संदेश भी दिया. समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही