Search

 
 
 

मोहे वर्दी भत्ता दिलाए दो, मोरे राशन मनी बढ़ाए दो...झारखंड पुलिस की सरकार से पुकार

झारखंड के पुलिसकर्मियों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो जारी कर पुलिसकर्मी वर्दी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों को 4000 से 4500 रुपया ही वर्दी भत्ता मिल रहा है. पुलिसकर्मियों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 10 हजार व 12 हजार किया जाये. पुलिसकर्मियों की यह मांग पिछले पांच सालों से है.
 

Ranchi :  झारखंड के पुलिसकर्मियों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो जारी कर पुलिसकर्मी वर्दी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही राशन मनी बढ़ाने की मांग की है. वीडियो में कहा जा रहा है कि मोहे वर्दी भत्ता दिलाए दो, मोरे राशन मनी बढ़ाए दो, बढ़ाए दो परिवहन भत्ता सुन लो सरकार. हमरे भी हक का हमका दिलाए दो, कर दो उद्धार.   

 

देखें वीडियो...

 

बता दें कि सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों को 4000 से 4500 रुपया ही वर्दी भत्ता मिल रहा है. पुलिसकर्मियों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 10 हजार व 12 हजार किया जाये. पुलिसकर्मियों की यह मांग पिछले पांच सालों से है.

 

अभी जो राशि वर्दी भत्ता के रूप में मिल रहा है, वह सिपाही व हवलदार को सलाना 4000 रुपये है. इसी राशि से इन्हें दो सेट वर्दी, एक पीटी ड्रेस, तीन जोड़ी जुत्ते (हंटर, बुट व पीटी शू), टोपी , बैच, बेल्ट व रिबन फीता खरीदना पड़ता है. एएसआई से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदाधिकारियों को 4500 रुपये सालाना वर्दी भत्ता मिलता है. इसी राशि से उन्हें  दो सेट वर्दी, एक जूता, बैच और रिबन (फीता) बेल्ट, टोपी खरीदना होता है.

 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश पांडेय ने इस वीडियो को जारी करते हुए झारखंड पुलिस के सभी सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदाधिकारियों को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने की अपील की है, ताकि सरकार तक उनकी मांगें पहुंचे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही