Ranchi : मॉनिटर लिजार्ड की अवैध तस्करी मामले में जेल में बंद भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा, उनके बेटे अविनाश रंजन और अरुण राम को ACJM की अदालत से राहत मिली है. एसीजेएम रवि नारायण की अदालत ने इन्हें जमानत प्रदान की है.
बता दें कि 14 मई को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने डेली मार्केट स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद की थी.
मामले में राजीव रंजन मिश्रा, उसके पुत्र अविनाश रंजन और अरुण राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. राजीव रंजन मिश्रा ने 18 मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment