Search

 
 
 

Jharkhand Liquor Scam : नवीन केडिया ने इंग्लैंड जाने की मांगी अनुमति

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया ने ACB कोर्ट से इंग्लैंड जाने की इजाजत   मांगी है.  जिस पर सोमवार (25 मई) को कोर्ट में सुनवाई होगी.  नवीन केडिया ने लंदन में अपने बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी  में शामिल होने, हेल्थ चेकअप कराने समेत कई बातों का जिक्र किया है. उसने 1 जून से 23 जुलाई तक के लिए एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर इंग्लैंड जाने इजाजत मांगी है.
 
  • पासपोर्ट रिलीज करने का किया आग्रह

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया ने ACB कोर्ट से इंग्लैंड जाने की इजाजत  मांगी है.  जिस पर सोमवार (25 मई) को कोर्ट में सुनवाई होगी.  नवीन केडिया ने लंदन में अपने बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने, हेल्थ चेकअप कराने समेत कई बातों का जिक्र किया है. उसने एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर 1 जून से 23 जुलाई तक के लिए इंग्लैंड जाने इजाजत मांगी है.

 

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने नवीन केडिया को जमानत दे दी थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर है. जमानत की शर्त के अनुसार, उन्होंने अपना पासपोर्ट एसीबी कोर्ट में जमा करा दिया है. नवीन केडिया ने विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट वापस लौटने का आग्रह  किया है.  

 

बता दें कि एसीबी ने 11 मार्च को नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था. वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी हैं. उन पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है . मामले में एसीबी ने IAS विनय चौबे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकांश लोगों को जमानत मिल चुकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही