Search

 
 
 

ज्यादा काम मिला तो खुशी में पिंटु ने लगा लिया कॉकरोच वाला स्टेटस

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में गुरूवार को प्रशाखा पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे को लेकर हंगामा हुआ था. हंगामे की वजह सबसे ज्यादा काम पिंटु कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को मिलना बताया जाता है. प्रशाखा पदाधिकारी पिंटु कुमार ने सबसे ज्यादा काम मिलने के बाद अपने वाट्सएप पर कॉकरोच वाला स्टेटस लगाया.
 

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में गुरूवार को प्रशाखा पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे को लेकर हंगामा हुआ था. हंगामे की वजह सबसे ज्यादा काम पिंटु कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को मिलना बताया जाता है.


प्रशाखा पदाधिकारी पिंटु कुमार ने सबसे ज्यादा काम मिलने के बाद अपने वाट्सएप पर कॉकरोच वाला स्टेटस लगाया. इसमें देश के मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर के साथ युवाओं व अन्य की तुलना कॉकरोच से करने से संबंधित टिप्पणी लिखा है. हालांकि मुख्य न्यायाधीश अपनी टिप्पणी को मिसकोट किये जाने की बात कह चुके हैं. पिंटु कुमार द्वारा लगाया गये इस वाट्सएप स्टेटस के बाद ग्रामीण विकास विभाग के प्रशाखा पदाधिकारियों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.


उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास में काम के बंटवारे के बाद हंगामा हुआ था. प्रशाखा पदाधिकारी पिंटु कुमार को विभाग के 14 प्रशाखाओं में से कुल चार प्रशाखाओं का काम मिला था. विभाग का सर्वाधिक महत्वपूर्ण काम इन्हीं चारों प्रशाखाओं के माध्यम से होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही