Search

 
 
 

कॉकरोच पार्टी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दो घंटे में दो लाख से अधिक डिजिटल हस्ताक्षर

कॉकरोच पार्टी ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. पार्टी ने एक पिटीशन अभियान ऑनलाइन जारी किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ. लाखों छात्रों का भविष्य पर असर पड़ा. इसके लिए सिस्टम और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गलती है. इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.
 

Lagatar Desk : कॉकरोच पार्टी ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. पार्टी ने एक पिटीशन अभियान ऑनलाइन जारी किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ. लाखों छात्रों का भविष्य पर असर पड़ा. इसके लिए सिस्टम और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गलती है. इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.

 

 

पार्टी द्वारा जारी ऑनलाइन पिटीशन अभियान के शुरू होने के दो घंटे के भीतर ही दो लाख से अधिक डिजिटल हस्ताक्षर हो गए हैं. petition.cockroachjantaparty.org  पर जारी पिटीशन में नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, ई-मेल और शहर की जानकारी दर्ज करने को कहा गया है. पिटीशन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर है. साथ ही दिखाया गया है कि कैसे कॉकरोच तस्वीर पर हमला करता है और कुछ ही सेकेंड में फोटो को चट कर देता है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कथित रूप से बेरोजगारों को कॉकरोच बताने के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाया गया है. इंस्टाग्राम पर सिर्फ चार दिन में ही इस पार्टी के 1.80 करोड़ फॉलोअर्स बन गये.

 

एक्स (ट्विटर) पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स बन गये. जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसके एक्स एकाउंट को भारत में बंद करा दिया है. जिसके बाद अब कॉकरोच पार्टी का यह इस्तीफा मांगो अभियान शुरू हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही